Noida Crime: अवैध पिस्टल, कारतूस, चाकू और स्कॉर्पियो के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: अवैध पिस्टल, कारतूस, चाकू और स्कॉर्पियो के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाले थे।

कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार सिरसा कट से गोलचक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार अनिल कुमार, हरेंद्र और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी अनिल कुमार के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं गुरुग्राम निवासी हरेंद्र और बुलंदशहर निवासी सचिन कुमार के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अनिल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में शामली जिले के कांधला थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img