Noida Traffic Police Action: एक दिन में 6390 वाहनों के ई-चालान, 18 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Noida Traffic Police Action: एक दिन में 6390 वाहनों के ई-चालान, 18 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6390 वाहनों के ई-चालान किए और 18 वाहनों को सीज किया।

यह अभियान पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में चलाया गया। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 2344 मैनुअल चालान किए गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों के माध्यम से 4046 वाहनों के ई-चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2282 चालकों के खिलाफ चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों पर भी सख्ती दिखाई गई।

पुलिस ने विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 387 लोगों, फॉल्टी नंबर प्लेट वाले 309 वाहनों, नो-पार्किंग में खड़े 511 वाहनों, ओवरस्पीड के 468 मामलों, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले 38 वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया। डाइट ट्रेनिंग सेंटर दनकौर में अध्यापकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा, सीट बेल्ट के महत्व, नकली हेलमेट के नुकसान और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img