Greater Noida Coaching Centres: कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे नहीं करने पर सीलिंग की चेतावनी

Greater Noida Coaching Centres: कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे नहीं करने पर सीलिंग की चेतावनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में संचालित कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित ओम टावर में संचालित 11 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मानकों की जांच की। अधिकारियों के अनुसार कुछ कोचिंग सेंटरों में उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप मिले, जबकि कई सेंटरों में कमियां पाई गईं।

संयुक्त टीम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ फायर ऑफिसर विनोद पांडेय और प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम शामिल रहे।

टीम ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सोमवार तक अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसार दुरुस्त कर लें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा निरीक्षण में यदि सुरक्षा व्यवस्था में कमी मिली तो संबंधित कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कोचिंग सेंटरों को 15 दिनों के भीतर अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने भी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा था।

अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय सीमा सोमवार को समाप्त हो रही है। इसी को देखते हुए जांच अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img