Power Tripping: बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान लोग, दिनभर झेलनी पड़ी परेशानी

Power Tripping: बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान लोग, दिनभर झेलनी पड़ी परेशानी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-3 सोसाइटी में शनिवार को बार-बार बिजली ट्रिपिंग होने से निवासी पूरे दिन परेशान रहे। लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन और बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन शाम तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लगातार बिजली आने-जाने से घर और कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ा।

सोसाइटी निवासी मृत्युंजय जैन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे से हर 15 से 20 मिनट में बिजली ट्रिप हो रही थी। लगातार बिजली कटने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बना रहा।

निवासियों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी समस्या सामने आ चुकी है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से कई फ्लैटों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img