Mobile Snatching Gang: मोबाइल स्नैचरों के गिरोह का भंडाफोड़, 28 चोरी के मोबाइल बरामद

Mobile Snatching Gang: मोबाइल स्नैचरों के गिरोह का भंडाफोड़, 28 चोरी के मोबाइल बरामद

नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और दिल्ली से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एच ब्लॉक क्षेत्र से रोहित कुमार, गौरव कुमार और रवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों का ध्यान भटकाकर मोबाइल चोरी करते थे। रात के समय सुनसान सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के मोबाइल बेहद कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे, ताकि उन पर शक न हो और सामान आसानी से खप जाए। गिरफ्तार आरोपियों में एक प्लंबर, एक हेलमेट कंपनी का कर्मचारी और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है। तीनों वर्तमान में गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों की पहचान करने, उन्हें वापस दिलाने और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ चोरी का सामान खरीदने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img