Fire Safety Noida: हाईराइज सोसायटियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर NOFAA की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा मुद्दा

Fire Safety Noida: हाईराइज सोसायटियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर NOFAA की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा मुद्दा

नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन्स (NOFAA) के नव-निर्वाचित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की पहली बैठक शनिवार को अध्यक्ष पुनीत शर्मा और महासचिव सुरोजित दासगुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाईराइज सोसायटियों की अग्नि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सबसे प्रमुख विषय हाईराइज सोसायटियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और फायर विभाग की आपातकालीन तैयारियां रहीं। संगठन ने कहा कि बढ़ती बहुमंजिला इमारतों के अनुरूप आधुनिक फायर फाइटिंग उपकरण, पर्याप्त संसाधन, नियमित मॉक ड्रिल और बेहतर आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की जरूरत है। NOFAA ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे को अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा, ताकि प्रदेश स्तर पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एम. त्रिपाठी का आभार भी व्यक्त किया गया। संगठन ने बताया कि उनके सहयोग से हाईराइज सोसायटियों में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू हुआ, जिसमें शुरुआती दो दिनों में 5,000 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा डीजल खरीद से जुड़े नियमों को सरल बनाए जाने के फैसले का भी स्वागत किया गया।

बैठक में नोएडा के कुछ सेक्टरों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संगठन ने जल्द ही इन विषयों को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के समक्ष रखने का निर्णय लिया। अध्यक्ष पुनीत शर्मा और महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी हाईराइज निवासियों की समस्याओं के व्यावहारिक और स्थायी समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img