उत्तर प्रदेशराज्य

Akhilesh Yadav Birthday: सपा नोएडा महानगर ने पौधारोपण, रक्तदान और जनसेवा कार्यक्रमों से मनाया जन्मदिन

Akhilesh Yadav Birthday: सपा नोएडा महानगर ने पौधारोपण, रक्तदान और जनसेवा कार्यक्रमों से मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने शहरभर में विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान, महा रक्तदान शिविर, शरबत वितरण और फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने इन आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रमों की शुरुआत सेक्टर-71 स्थित सेंट्रल पार्क में पौधारोपण अभियान से हुई। इस अभियान का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और एडवोकेट गौरव यादव ने किया। इसके बाद सेक्टर-70 में भी पौधारोपण किया गया तथा भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अंकुर यादव और कालू यादव ने किया।

इसके बाद सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, महानगर महासचिव विकास यादव, कुलदीप, रोहित सुरेंद्र, एडवोकेट गौरव यादव, मोनू खारी, हर्ष चौहान, रविंदर चौहान, लोकेश चौहान, अमित भाटी, इंद्रजीत, मुकेश यादव, राणा मुखर्जी, सुंदर भूड़ा, संजय अमित, सोनू त्यागी, संजीव, कवित गुर्जर, महेश जाटव, उदय सिंह और सौरभ चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

जन्मदिवस कार्यक्रम के अंतर्गत समाजवादी सरकार के कार्यकाल में स्थापित नारी निकेतन, सेक्टर-34 में रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा महिलाओं के बीच फल वितरित किए गए। इस अवसर पर अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की गई।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव का जीवन गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के वंचित वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने जनसेवा के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनका कहना था कि राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देना पार्टी की सोच का हिस्सा है।

महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, पौधारोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रम समाज के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रदेश सचिव भरत प्रधान और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने पौधारोपण अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

भीष्म यादव और एडवोकेट गौरव यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, पौधारोपण और जनसेवा के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रमों में भरत प्रधान, वीरपाल प्रधान, विवेक यादव, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, रामवीर यादव, राम सहेली, बबली शर्मा, रेणुका मेथी, शिवकुमार यादव, राणा मुखर्जी, देवाशीष बॉस, बिजेंद्र यादव, कैलाश शाह, मनोज गौतम, नकुल चौहान, प्रिंस भाटी, वीर बहादुर, सतवीर यादव, अनेक प्रधान, इंद्रजीत मुखिया, राम अवतार यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button