Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Pantnagar Flight: पंतनगर और जेवर एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा शुरू, 50 मिनट में पूरा होगा सफर

Pantnagar Flight, Jewar Airport, Noida International Airport

Pantnagar Flight: पंतनगर और जेवर एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा शुरू, 50 मिनट में पूरा होगा सफर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा : उत्तराखंड के पंतनगर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जुलाई से इस रूट पर दोतरफा उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। नई सेवा शुरू होने से उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने के साथ ही जेवर एयरपोर्ट और पंतनगर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 50 मिनट रह गया है। पहले सड़क मार्ग से कई घंटों का सफर तय करना पड़ता था, जबकि अब यात्री बेहद कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे नियमित यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों और कारोबारी वर्ग को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इंडिगो इस रूट पर 78 सीट क्षमता वाले एटीआर (ATR) विमान का संचालन करेगी। एयरलाइन ने इस सेवा के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे यात्री अपनी यात्रा की अग्रिम योजना आसानी से बना सकेंगे। विमान सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।

नई उड़ान सेवा से विशेष रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर हवाई संपर्क के कारण पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, मुक्तेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा व्यापार, उद्योग और निवेश की संभावनाओं को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट से पंतनगर की सीधी कनेक्टिविटी शुरू होने से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। कारोबारियों, उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए आवागमन आसान होने से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि इस नई हवाई सेवा से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ेगी और यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जेवर एयरपोर्ट से लगातार नए हवाई मार्ग जुड़ने के साथ देश के विभिन्न शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी मजबूत हो रही है। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें