Apex Athena Society: लिफ्ट खराब होने से 103 परिवार परेशान, एक लिफ्ट के सहारे गुजर रहा पूरा टावर

Apex Athena Society: लिफ्ट खराब होने से 103 परिवार परेशान, एक लिफ्ट के सहारे गुजर रहा पूरा टावर

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के सी टावर में लगातार लिफ्ट खराब रहने से 103 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से एक लिफ्ट पूरी तरह बंद है, जबकि दूसरी लिफ्ट पर पूरे टावर का भार होने के कारण लोगों को 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है।

निवासियों के अनुसार सी टावर में कुल 103 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 400 लोग रहते हैं। इसके अलावा डिलीवरी बॉय, घरेलू सहायिकाएं और अन्य स्टाफ का भी लगातार आना-जाना रहता है। टावर में केवल दो लिफ्ट हैं, जिनमें से एक हर महीने लगभग 15 दिन खराब रहती है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट जीवनरेखा होती है, लेकिन बार-बार खराब होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में एओए और मेंटेनेंस विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img