राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Bihar : औरंगाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गड्ढे में कूदकर दी जान

Bihar/Aurangabad (मृत्युंजय) : औरंगाबाद में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गड्ढे में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव की है। मृतकों की पहचान टुन्नू रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी तथा उसकी 4 वर्षीय बेटी रानी कुमारी एवं 3 वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के मुताबिक उसका पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। उसकी इस हरकत से थक-हारकर सोनिया ने गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में अपने दो बच्चों को फेंककर खुद भी कूद गई। ग्रामीणों ने सुबह तीनों का शव गड्ढे में पड़ा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर घटना के बाद उसका पति फरार हो गया है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button