Uttar Pradesh : हापुड़ में आरक्षी भर्ती परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Hapur : जनपद हापुड़ में पहले दिन की आरक्षी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान एक अमरोहा का परीक्षार्थी टॉयलेट में मोबाइल का प्रयोग करते पकड़ा गया। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। जबकि लापरवाही पर 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

आरक्षी भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान पिलखुवा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को प्रतिबंधित मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी अभ्यर्थी सचिन पुत्र छज्जू सिंह परीक्षा के दौरान लघुशंका का बहाना बनाकर पुरुष शौचालय में गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसके बाद शौचालय की जांच कराई गई, जहां से उसके पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित था।

पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि वह मोबाइल फोन को अपने अधोवस्त्रों में छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले आया था और परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उसे पुरुष शौचालय में छिपा दिया था। मामले में केंद्र प्रभारी की शिकायत पर थाना पिलखुवा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर दो उपनिरीक्षकों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाते हुए निलंबित कर दिया। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img