Uttar Pradesh : हापुड़ वालों के लिए जरुरी खबर, मेरठ रोड फ्लाईओवर 10 से 20 जून तक रहेगा बंद, यातायात डायवर्ट

Hapur : हापुड़ शहर के मेरठ रोड फ्लाईओवर पर 10 जून से 20 जून तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस अवधि के लिए फ्लाईओवर बंद रखने की सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विभाग ने वैकल्पिक मार्गों की भी घोषणा की है। मेरठ रोड रेलवे लाइन के पार रहने वाले लोगों को हापुड़ में प्रवेश करने के लिए लगभग आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। मेरठ से हापुड़ आने वाले वाहनों को मवाना-किठौर मार्ग से एनएच-09 ततारपुर चौराहा होते हुए हापुड़ में प्रवेश करना होगा। इसी तरह, मोदीनगर से हापुड़ की ओर आने वाले वाहन चालकों को भोजपुर-पिलखुवा मार्ग का उपयोग करना होगा। इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे ईंधन की खपत भी बढ़ेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरठ फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य 10 जून की रात से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। इस पूरी अवधि में फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।





