Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में मेड को थप्पड़ मारने पर हंगामा, घरेलू सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में मेड को थप्पड़ मारने पर हंगामा, घरेलू सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक घरेलू सहायिका को कथित रूप से फ्लैट मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने के बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं सोसाइटी के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गईं और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र का है। आरोप है कि एक फ्लैट मालकिन ने किसी बात को लेकर अपनी घरेलू सहायिका को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य घरेलू सहायिकाएं नाराज हो गईं और सोसाइटी के बाहर विरोध जताने के लिए एकत्रित हो गईं। स्थिति की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की। पुलिस ने सभी पक्षों को समझाते हुए माहौल को शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और सभी घरेलू सहायिकाएं अपने-अपने घर लौट गईं। पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है। अधिकारियों के अनुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद सोसाइटी में घरेलू कामगारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके साथ व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img