Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस ने दो घरों में बड़ी चोरी का किया खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Hapur : हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने ग्राम नगला गंदू में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 2 लाख 1 हजार 200 रुपये की नकदी, एक अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई एक ईको कार बरामद की गई है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि यह चोरी की वारदात 16-17 मई 2026 की रात को हुई थी। चोरों ने गांव नगला गंदू में दो मकानों को निशाना बनाया था। घटना के खुलासे के लिए बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय निवासी विजयनगर गाजियाबाद और दिनेश व उसके भाई पुष्पेंद्र निवासी गांव हैदरनगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि ये आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। पूछताछ में सामने आया कि वे दिन के समय संभावित घरों की रेकी करते थे और रात में सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वे लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और हत्या सहित डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img