Digital Arrest Scam: डिजिटल अरेस्ट कर 2.10 करोड़ की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest Scam: डिजिटल अरेस्ट कर 2.10 करोड़ की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: Noida Cyber Crime Police Station ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 2.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के चरखी क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार साइबर ठगों ने ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए अमन कुमार के बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपना खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। इस खाते में धोखाधड़ी से जुड़े करीब 2.20 लाख रुपये आए थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खाते से जुड़े मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल आठ शिकायतें दर्ज हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र की शिकायतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अकेले तीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़ित व्यक्ति को एक कॉल आया था। कॉल करने वालों ने खुद को National Investigation Agency पुणे का अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। ठगों ने दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में किया गया है।

आरोपियों ने गिरफ्तारी का डर दिखाने के लिए व्हाट्सएप पर आरबीआई के नाम से फर्जी पत्र और वारंट भी भेजे। लगातार दबाव और डर के माहौल में रखकर ठगों ने पीड़ित से कुल 2.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस केस में पहले ही दो अन्य साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img