Census 2027: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, बुधवार तक ड्यूटी रिसीव नहीं करने वालों पर होगी एफआईआर

Census 2027: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, बुधवार तक ड्यूटी रिसीव नहीं करने वालों पर होगी एफआईआर

नोएडा: जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। Greater Noida Authority के ओएसडी और जनगणना के चार्ज अधिकारी Mukesh Kumar Singh ने कहा है कि जिन कर्मचारियों और प्रागणकों (एन्यूमरेटर) की ड्यूटी लगाई गई है, वे बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी अनिवार्य रूप से रिसीव कर लें। ऐसा न करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें 20 जून तक जनगणना का कार्य पूरा करना है। इसके बावजूद कई कर्मचारी अब तक कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं। ऐसे कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए बुधवार शाम तक का समय दिया गया है।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से भी अपील की कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया जाए और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र के प्रागणक से संपर्क करने में परेशानी हो रही है तो वह अपने क्षेत्र के वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक या सुपरवाइजर से संपर्क कर सकता है।

वहीं, Sumit Yadav ने आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सोसाइटी और सेक्टर में प्रवेश करने में कोई दिक्कत न होने दें। पहचान पत्र और ड्यूटी पत्र की जांच के बाद उन्हें सहयोग प्रदान करें।

अत्यधिक गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से जनगणना कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर नींबू पानी और जलपान उपलब्ध कराने की भी अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देशहित और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है और इसे सफल बनाने में जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img