Delhi Fire: गांधी नगर में गैस पाइप लीक से लगी आग, तीन लोग झुलसे, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Delhi Fire: गांधी नगर में गैस पाइप लीक से लगी आग, तीन लोग झुलसे, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित अजीत नगर गली नंबर-9 में एक मकान की पहली मंजिल पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच में गैस पाइप लीक होने को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मकान की पहली मंजिल पर परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे, तभी गैस पाइप से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने किचन और आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरे घर में धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों और अन्य सदस्यों को छत पर पहुंचाकर अपनी जान बचाई।

आग लगने के बाद इलाके में धुएं और लपटों को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पड़ोसियों ने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह बड़ा हादसा बन सकता था। पुलिस और स्थानीय निवासियों की सतर्कता से पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद इलाके में स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस पाइप लीक होने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img