Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Kapurthala Jail Violence: पंजाब की कपूरथला जेल में कैदियों का बवाल, बैरक की दीवारें तोड़ीं, कई घायल होने की आशंका

Kapurthala Jail Violence

Kapurthala Jail Violence: पंजाब की कपूरथला जेल में कैदियों का बवाल, बैरक की दीवारें तोड़ीं, कई घायल होने की आशंका

पंजाब की कपूरथला मॉडर्न जेल में शनिवार रात अचानक हिंसा भड़कने से हड़कंप मच गया। जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए कैदियों ने बैरकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और जेल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब एक मामूली कहासुनी के बाद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के बीच झड़प शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद हिंसक रूप ले बैठा और कैदियों ने जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। उग्र कैदियों ने बैरक नंबर-4 की अंदरूनी दीवारों को तोड़ दिया और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की भी कोशिश की।

घटना के दौरान जेल प्रशासन और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो कैदियों ने कथित तौर पर उन पर भी हमला कर दिया। जेल परिसर के अंदर भारी तनाव का माहौल बन गया और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

घटना के बाद सामने आए कुछ वीडियो में कैदी यह दावा करते दिखाई दे रहे हैं कि झड़प के दौरान एक कैदी को गोली लगी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक गोली चलने या किसी कैदी के गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जेल परिसर के बाहर कई एंबुलेंस तैनात देखी गईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेल के बाहर देर रात तक भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही जारी रही।

घटना की सूचना मिलते ही कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं जालंधर रेंज के डीआईजी ने देर रात बयान जारी कर कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस और जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा के कारणों, सुरक्षा में हुई चूक और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जाएगी। वहीं कैदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि उन पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें