Noida Crime: नोएडा की हाइटेक होम्स सोसाइटी में विवाद के बाद पिता-पुत्र पर हमला, आठ महीने बाद केस दर्ज

Noida Crime: नोएडा की हाइटेक होम्स सोसाइटी में विवाद के बाद पिता-पुत्र पर हमला, आठ महीने बाद केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-105 स्थित हाजीपुर गांव की हाइटेक होम्स सोसाइटी में मामूली विवाद के बाद पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने घटना के करीब आठ महीने बाद एक नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हाजीपुर के गली नंबर-8 निवासी राजाराम शर्मा ने बताया कि बीते साल 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सोसाइटी में रहने वाले गोपाल शर्मा ने उन्हें फोन कर नीचे मिलने के लिए बुलाया।

आरोप है कि जैसे ही राजाराम नीचे पहुंचे, गोपाल शर्मा और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इस दौरान जब उनका बेटा जय शर्मा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img