प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से पांच राज्यों- तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिन के दौरे पर जा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से पांच राज्यों- तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिन के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे एक लाख दस हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री कल तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें से अधिकांश परियोजनाएं बिजली क्षेत्र की हैं। श्री मोदी कल ही तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भाविनी भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को हैदराबाद में नागर विमानन अनुसंधान संगठन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे तेलंगाना के संगारेड्डी में छह हजार आठ सौ करोड रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोपहर बाद, प्रधानमंत्री ओडिशा के जाजपुर स्थित चांदीखोले में 19 हजार 6 सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

श्री मोदी 6 मार्च को कोलकाता में 15 हजार चार सौ करोड रुपये की सड़क संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे दोपहर बाद बिहार के बेतिया में लगभग 12 हजार आठ सौ करोड रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे और मोतिहारी में इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र और भंडारण टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान...

Mathura : मथुरा में सपा नेता ने आजम खान को लेकर दिया बयान, बोले- 2027 में बदलेगा निजाम

Mathura : मथुरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img