Uttar Pradesh : मेरठ में परीक्षा देने गई छात्रा की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार

Meerut : मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घर से 15 मई को परीक्षा देने गई टीपीनगर इलाके की छात्रा की अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद रविवार दोपहर में छात्रा का शव रोहटा थाना इलाके के उकसिया गांव में ईंख के खेत में मिला।

छात्रा का चेहरा और एक हाथ जला हुआ था। छात्रा के परिजनों ने अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कल्याणपुर गांव के अंकुश, अंकित और निशांत सहित तीन अज्ञात के नाम तहरीर दी है। परिजनों ने टीपीनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अंकुश ने माना है कि छात्रा उसके साथ गई थी। दूसरे युवक से संबंध होने के शक में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।

एसएसपी का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव का किसान सिंचाई के लिए पहुंचा तो ईंख के खेत में छात्रा का शव देखा।

छात्रा के कपड़ों में उसका आधार कार्ड मिला। पहचान होने पर रोहटा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पिता और परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। युवती और आरोपी अंकुश के आपस में संबंध थे। युवती अंकुश के साथ बाइक से गई थी। अंकुश को छात्रा के मोबाइल में दूसरे युवक की चैट देखकर शक हो गया। गुस्से में आकर उसने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img