Realme फोन में एयर जेश्चर फीचर: जानें इसके लाभ और इसका उपयोग कैसे करें

रियलमी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Pro को लॉन्च करने वाली है. इस फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme Narzo 70 Pro में एयर जेश्चर फीचर दिया जाएगा. आइए हम आपको इस खास फीचर के बारे में बताते हैं.

एयर जेश्चर वाला रियलमी फोन

Realme Narzo 70 Pro के इस क्रिएटिव एयर जेश्चर फीचर की मदद से यूज़र्स इस फोन को टच किए बिना भी बहुत सारे फंक्शन्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी ने बताया है कि इस फोन में 10 से ज्यादा एयर जेश्चर को शामिल किया गया है, जिसकी वजह से यूज़र्स का स्क्रीन से इंटरेक्शन कम होगा और वो बिना फिज़िकल कॉन्टैक्ट के भी डिवाइस का इस्तेमाल कर पाएंगे.

कंपनी ने इसका एक डेमो वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फोन को दूर रखकर उसके बाद हाथों से इशारे करके उसे चलाते हुए दिखाया गया है. रियलमी के फोन में आने वाला यह फीचर कभी-कभी यूज़र्स के लिए काफी कारगार साबित  हो सकता है, क्योंकि कई बार यूज़र्स को गंदे हाथों से फोन को छूने की जरूरत होती है, और उन्हें मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है. इस तरह की परिस्थितियों में एयर जेश्चर काफी काम का फीचर साबित हो सकता है.

थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए भी काम करेगा फीचर

कंपनी ने दावा किया है कि रियलमी नार्ज़ो 70 प्रो का एयर जेश्चर फीचर सिर्फ डिवाइस के सिस्टम और फर्स्ट-पार्टी ऐप्स तक सीमित नहीं है. यह फीचर थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए भी काम करेगा. कंपनी ने अपने डेमो वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि इस फोन को मार्च के महीने में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि फोन लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई गई है. इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस फोन की बिक्री अमेज़न पर शुरू की जाएगी.

इस फोन के पिछले हिस्से में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा हो सकता है. इसके अलावा रियलमी ने इस फोन के बारे में एक और बात की पुष्टि की थी कि इस फोन में 65% ऐप्स पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड होंगे, जो यूज़र्स को बेहतर सॉफ्टवेयर का एक्सपीरियंस देंगे. इस फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले होगी, जो सेंटर्ड पंच-होल नॉच के साथ आएगी.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img