उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है. इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम साहिबाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील शर्मा का है. माना जा रहा है कि सुनील शर्मा, सीएम योगी की पसंद हैं.
साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा तीसरी बार के विधायक हैं . सबसे पहले 15वीं विधानसभा में वह गाजियाबाद की सीट से चुनकर विधायक बने थे . उसके बाद 17वीं और 18वीं विधानसभा में वह साहिबाबाद की सीट से चुनकर विधायक आए हैं.
सुनील शर्मा की गिनती बड़े ब्राह्मण नेताओं में होती है ,तो वहीं उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों का बेहद करीबी भी माना जाता है
2017 के विधानसभा चुनाव में शर्मा सबसे अधिक वोटो से जीते थे इस दौरान उनका मार्जिन तकरीबन डेढ़ लाख वोटो का था वही 2022 की विधानसभा चुनाव में भी शर्माने सबसे अधिक वोटो से चुनाव जीता था इस दौरान वह करीब 2 लाख 14 हजार से अधिक मार्जिन से जीते थे.


