सरकार ने लिया संज्ञान तो फिर से प्ले स्टोर पर आए भारत के ये ऐप

गूगल ने बीते दिन भारत के कुछ ऐप डेवलपर्स पर सख़्त एक्शन लेते हुए उन्हें एंड्रॉयड प्ले स्टोर से हटा दिया था. दरअसल, गूगल का ने कहा था कि भारत के दस ऐप्स प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं, और इसलिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इस मामले में अब भारत सरकार ने भी दखल दे दिया है. सरकार ने गूगल को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए एक मीटिंग के लिए बुलाया है.

सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ऐप्स को डीलिस्ट करने का कड़ा विरोध करती है और ऐसा नहीं होने देगी. पीटीआई ने वैष्णव के हवाले से अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, “सरकार ने गूगल द्वारा प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को हटाने पर कड़ा रुख अपनाया है. हम ऐप्स को डीलिस्ट करने की अनुमति नहीं देंगे.”

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी करने के बाद 1 मार्च 2024 से भारत की 10 कंपनियों के लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया. इन ऐप्स में मैट्रिमोनी ऐप्स समेत भारत के कई लोकप्रिय ऐप्स का नाम शामिल है. गूगल ने Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था.

कई ऐप्स की हुई वापसी

हालांकि, भारत सरकार के रिएक्शन के बाद कुछ ऐप्स दोबारा से प्ले स्टोर पर दिखाई दे रहे हैं. हमने इस ख़बर को लिखे जाने तक गूगल प्ले स्टोर से रिमूव किए गए इन सभी ऐप को चेक किया तो पाया कि Shaadi.com, Naukri.Com और 99acers के ऐप को दोबारा से प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया गया, जबकि बाकी सभी ऐप्स अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं.

अब देखना होगा कि गूगल बाकी ऐप्स को भारत सरकार के साथ होने वाली मीटिंग से पहले प्ले स्टोर पर वापस लिस्टेड करता है या नहीं. आपको बता दें कि सरकार ने आने वाले सोमवार को गूगल के साथ मीटिंग फिक्स की है. अब देखना होगा कि गूगल और भारतीय ऐप्स के बीच में चल रहे इस विवाद का क्या हल निकलता है.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img