दिल्ली

Shakarpur Death Case: पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर में ED से रिटायर्ड बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिला, परिवार को मौत की भनक नहीं

Shakarpur Death Case: पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर में ED से रिटायर्ड बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिला, परिवार को मौत की भनक नहीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गणेश नगर एक्सटेंशन-II, पराशर चौक के पास एक घर से 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि इतने छोटे से घर में रहने के बावजूद किसी को मौत की जानकारी तक नहीं लगी।

मृतक की पहचान श्री चंद के रूप में हुई है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ED) से रिटायर्ड अधिकारी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका शव उसी घर के अंदर मिला, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। इसके बावजूद कई दिनों तक किसी को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो से तीन दिनों से घर में तेज बदबू महसूस की जा रही थी, लेकिन शुरुआत में इसे नजरअंदाज कर दिया गया। जब बदबू लगातार बढ़ती गई और असहनीय हो गई, तब परिजनों ने गेट तोड़कर अंदर झांका, जहां श्री चंद का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या अन्य कोई कारण शामिल है।

इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर यह कि एक ही घर में रहने के बावजूद परिवार को इतने दिनों तक मौत की जानकारी क्यों नहीं मिली। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

 

Related Articles

Back to top button