Uttar Pradesh : हापुड़ में फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सौलाना स्थित मिलक मड़ैया में घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निधावली नहर के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से अवैध हथियार व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

सीओ अनीता चौहान के अनुसार मिलक मड़ैया निवासी बेगराज शर्मा के घर के बाहर रात के समय रसूलपुर थाना जारचा निवासी दीपांशु अपने साथी गोपाल शर्मा के साथ पहुंचा था। दोनों ने बेगराज के भाई मेघराज के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित बेगराज शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और उन्हें निधावली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अंकित शर्मा और पिलखुवा के खैरपुर खैराबाद निवासी तुलसी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध 32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित तीन जिंदा कारतूस, एक अवैध तमंचा, एक मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img