EMC Scheme: ईएमसी योजना के तहत चार कंपनियों ने किया आवेदन, सेक्टर-10 में 206 एकड़ इलेक्ट्रॉनिक पार्क का विकास तेज

EMC Scheme: ईएमसी योजना के तहत चार कंपनियों ने किया आवेदन, सेक्टर-10 में 206 एकड़ इलेक्ट्रॉनिक पार्क का विकास तेज

नोएडा। यमुना सिटी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) परियोजना के तहत विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए चार कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया है। अब बिड के आधार पर इनमें से एक कंपनी का चयन किया जाएगा, जिसे आंतरिक विकास कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, यमुना सिटी के सेक्टर-10 में लगभग 206 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित किया जाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इसी वर्ष धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में आंतरिक विकास कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं।

शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि शेष विकास कार्यों के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल के तहत निविदा जारी की गई थी, जिसमें चार कंपनियों ने आवेदन किया है। अब तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद एक कंपनी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि चयनित कंपनी को परियोजना के आंतरिक विकास कार्य जल्द शुरू करने होंगे। साथ ही मई तक इस कार्य के लिए अवार्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

यह इलेक्ट्रॉनिक पार्क क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img