Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले सीलमपुर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घर के बाहर चाय पी रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, यह वारदात सीलमपुर के जे-ब्लॉक में हुई, जहां बुजुर्ग इस्माइल अपने घर के बाहर गली में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दानिश नाम का एक युवक वहां पहुंचा और अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल इस्माइल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी दानिश ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि पूरी घटना की कड़ी को समझा जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में इलाजरत है और स्थिति स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इस जघन्य वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img