उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : आशा भोसले के निधन पर अनु मलिक ने जताया शोक, बोले- संगीत जगत का एक युग समाप्त

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित महोत्सव के दौरान मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रविवार को स्टार नाइट कार्यक्रम में पहुंचे अनु मलिक ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि आज उनकी मां जैसी शख्सियत इस दुनिया से चली गई है और संगीत का एक युग समाप्त हो गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत आशा भोसले के गीतों के साथ की गई, जहां अनु मलिक और उनके भाई अबु मलिक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अनु मलिक ने कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं थीं, बल्कि वे संगीत जगत की एक संस्था थीं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने अपनी मां को खो दिया हो। उनके अनुसार आशा भोसले का जाना न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अबु मलिक ने भी कहा कि आशा भोसले का संगीत और उनकी आवाज़ का जादू सदियों तक लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

बुलंदशहर महोत्सव में देर रात तक चले इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले उनके निधन से दुखी हैं और उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button