Noida: नोएडा में एग्जाम के बाद पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत

Noida: नोएडा में एग्जाम के बाद पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, चार छात्र एग्जाम खत्म होने के बाद पार्टी करने के लिए सेक्टर 94 इलाके में पहुंचे थे। पार्टी करने के बाद सभी छात्र पास ही बने एक बड़े गड्ढे के पास गए, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान छात्र नहाने के लिए पानी में कूद गए। मजाक-मस्ती के बीच अचानक एक छात्र गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सभी छात्र एक ही निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे और परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ समय साथ बिताने के लिए यहां आए थे। यह खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि गड्ढा किस उद्देश्य से खोदा गया था और वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह जगह पहले से खतरनाक घोषित थी या नहीं।

इस घटना के बाद एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं कि खुले और बिना सुरक्षा वाले गड्ढों को आखिर क्यों नहीं ढका जाता, जिससे इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 94 का यह मामला बताया जा रहा है। मौके पर डीसीपी नोएडा साद मिया खान ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img