राज्यहरियाणा

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच सैंट्रल की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच सैंट्रल की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर में हुई हत्या की जांच के दौरान की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (23) निवासी पतार, जिला सिवान (बिहार) हाल संतोष नगर फरीदाबाद और राकेश (24) निवासी मुरादपुर, जिला छपरा (बिहार) हाल संतोष नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला 28 मार्च की घटना से जुड़ा है। मृतक सोनू 28 मार्च की शाम अपने दोस्त कृष्णा के साथ मजदूरी पर गया था। इसके बाद 29 मार्च की सुबह करीब 3:30 बजे कृष्णा उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर लेकर आया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले मृतक सोनू ने आरोपियों में से एक सोनू कुमार के घर से मोबाइल फोन चोरी कर लिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और रंजिश बढ़ गई थी।

घटना की रात जब मृतक सोनू संतोष नगर की गली से गुजर रहा था, तभी आरोप है कि सोनू कुमार और उसका भाई मोनू कुमार ने उसे रोक लिया। इसी दौरान उनका साथी राकेश भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button