Delhi Fire: दिल्ली के नंद नगरी में बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Delhi Fire: दिल्ली के नंद नगरी में बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गगन सिनेमा के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ ही देर में आग ने पूरे पंडाल और बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया।

आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें शाम 6:05 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि पंडाल में आग तेजी से फैल रही थी। सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया और पूरे इलाके को खाली कराया गया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार प्रयासों के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img