उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Dating App Crime: डेटिंग ऐप से ब्लैकमेल कर लूट करने वाले 4 ठग गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल से करते थे शिकार

Noida Dating App Crime: डेटिंग ऐप से ब्लैकमेल कर लूट करने वाले 4 ठग गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल से करते थे शिकार

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाले चार शातिर ठगों को थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से डायमंड सॉलिटेयर, ज्वेलरी और नकदी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुशांक सिंह, प्रदीप, रोहित कुमार और वासु हैं, जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि यह गैंग फर्जी आधार कार्ड के जरिए किराए पर कमरा लेकर अपनी असली पहचान छिपाकर वारदातों को अंजाम देता था।

ये आरोपी डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे और बातचीत के बाद उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के ठिकाने पर बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचता था, आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते और फिर नकदी, गहने और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे वसूलते थे।

विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। 2026 की शुरुआत में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इसी तरह की घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें लोगों को बुलाकर लूट, मारपीट और ऑनलाइन ठगी की गई थी।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-39, सेक्टर-58, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-113 क्षेत्र में भी ऐसे मामलों में डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर अपराध किए गए थे, जिनमें नकदी, मोबाइल और बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कराए गए थे।

इस तरह के मामलों में डेटिंग ऐप के दुरुपयोग को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और अनजान प्रोफाइल से मिलने या निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button