Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल पदक विजेता वेटलिफ्टरों का हुआ सम्मान, खेल मंत्री ने दिए नकद पुरस्कार
Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल पदक विजेता वेटलिफ्टरों का हुआ सम्मान, खेल मंत्री ने दिए नकद पुरस्कार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय वेटलिफ्टरों को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया। इस दौरान स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे स्कूलों और कॉलेजों में जाकर अपनी सफलता की कहानी युवाओं के साथ साझा करें, ताकि नई पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का संघर्ष और सफलता देशभर के युवाओं में आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने की प्रेरणा जगाती है।
उन्होंने कोचों, सहयोगी स्टाफ और केंद्र सरकार की खेलो इंडिया जैसी योजनाओं की भी सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मजबूत आधार उपलब्ध कराया है।




