Noida Navratri Event: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह किया आयोजित

Noida Navratri Event: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह किया आयोजित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में नवरात्र के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और सम्मान की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। नौ दिनों के व्रत, पूजा और उपवास के समापन पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा पहली बार माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया तथा उन्हें वस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहां माँ की चौकी के दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी की आराधना की और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कंजक पूजन किया गया, जिसमें कन्याओं के चरण धोकर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि यह पहल सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समानता और समावेश की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। उनका कहना था कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या पृष्ठभूमि से हो, सम्मान का अधिकारी है और ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. भावना आनंद, कृष्णा यादव, इलिका रावत, अभिनव प्रताप सिंह और सुरभी जैन सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और इसे भेदभाव-रहित समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ाते हैं। बच्चों के चेहरे पर खुशी और संतोष इस पहल की सफलता को दर्शाता है।

फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।

https://youtu.be/BBcLRpYlITE

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img