Greater Noida Vivo Mahapanchayat: स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग, 30 मार्च को वीवो कंपनी के बाहर महापंचायत

Greater Noida Vivo Mahapanchayat: स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग, 30 मार्च को वीवो कंपनी के बाहर महापंचायत
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर किसान एकता संघ ने बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। इसी क्रम में संगठन ने 30 मार्च को वीवो कंपनी के बाहर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया है। इसको लेकर रविवार को चक जलालाबाद गांव में किसान एकता संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संगठन के नेताओं ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि 30 मार्च को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दे को मजबूत करें। उनका कहना है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि देशभर में किसानों और उनके बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है और इसी उद्देश्य से वीवो कंपनी के बाहर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनियों में क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध तरीके से आगे भी आंदोलन करेगा।
बैठक की अध्यक्षता कुंदन सिंह ने की, जबकि संचालन वीके चौधरी ने किया। इस दौरान कई लोगों ने किसान एकता संघ की सदस्यता भी ग्रहण की। संगठन ने टिंकू सिंह को जिला सचिव, हरिश्चंद को ग्राम संरक्षक और अनिल सिंह को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा रोबिन सिंह, रिंकू सिंह और पिंटू सिंह सहित कई लोगों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
बैठक में सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैसला, उम्मेद एडवोकेट, पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, विक्रम नागर, अनिल नागर, जीतन नागर, रोहित गौतम, अकरम खान, फरमान अली, सलेक भाटी, नानक चंद, डॉ. सुरेश और मोहित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




