Uttar Pradesh : हापुड़ में फर्जी इकरारनामे की शिकायत पर थाने में बिगड़ी महिला की तबीयत, बेहोश होने से मचा हड़कंप

Hapur News : जनपद हापुड़ में बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में जमीन के फर्जी इकरारनामे के मामले को लेकर मंगलवार को थाने में हड़कंप मच गया। समझौते के दौरान एक महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिस में अफरातफरी मच गई।

गांव बछलौता निवासी बबली ने डीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने गवाह के साथ तीन जुलाई 2026 को उनके पति रमेश से लगभग पांच बीघा जमीन का रजिस्टर्ड इकरारनामा धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से हापुड़ के उपनिबंधक कार्यालय में करीब 12 लाख रुपये में करा लिया। जबकि सर्किल रेट के अनुसार यहां जमीन करीब 20 से 25 लाख रुपये प्रति कच्चा बीघा बेची जा रही है। बबली ने 17 जुलाई को डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी।

सीओ के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बबली अपने पति के साथ थाने पहुंची थी। दूसरा पक्ष भी वहां मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल ही रही थी कि अचानक बबली की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। थाने में महिला को बेहोश देख फरियादियों और पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और सरकारी कार से महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार अब महिला की हालत में सुधार है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img