Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

AAP ने राज्यसभा सांसद मालीवाल से इस्तीफा देने को कहा, स्वाति ने आतिशी के परिवार को आतंकी अफजल प्रेमी कहा था

AAP ने राज्यसभा सांसद मालीवाल से इस्तीफा देने को कहा, स्वाति ने आतिशी के परिवार को आतंकी अफजल प्रेमी कहा था

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से इस्तीफे की मांग की है। AAP के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि स्वाति मालीवाल को AAP ने राज्यसभा भेजा, लेकिन वह भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है, तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देना चाहिए और भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए। दरअसल, मालीवाल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कल के दिन को दिल्ली के लिए दुखद बताते हुए आरोप लगाया था कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की कोशिश की थी।

आपको बता दे की स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया था। स्वाति ने कहा था कि मैं 13 मई को केजरीवाल से मिलने उनके घर गई थी, जहां केजरीवाल ने मेरे साथ बदसलूकी की। उस वक्त केजरीवाल भी घर में मौजूद थे, लेकिन वे मेरी मदद के लिए बाहर नहीं आए। स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज की थी। 18 मई को बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया गया। इस मामले में केजरीवाल या पार्टी के किसी और नेता ने स्वाति के समर्थन में बयान नहीं दिया, जिसके बाद मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर बिभव को बचाने का आरोप लगाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *