उत्तर प्रदेश : दीवाली से पहले वेतन न मिलने से नाराज उज्ज्वल ब्रज संस्था के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में दीवाली से पहले मासिक वेतन न मिलने से नाराज निजी संस्थान उज्ज्वल ब्रज के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे गिरिराज परिक्रमा की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मी बीते दिनों से संस्थान के पदाधिकारियों से वेतन देने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर आज सफाई कर्मी एकजुट होकर नारेवाजी कर प्रदर्शन के लिए मजबूर हो गए।

सफाई कर्मियों का आरोप

सफाई कर्मियों ने संस्थान सचिव पर वेतन न देने और नौकरी से निकाल देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार को परेशानी हो रही है।

संस्थान के सचिव का जवाब

हालांकि, संस्थान के मैनेजर कुलदीप शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कार्यालय पर नशेवाजी की शिकायत को लेकर मामला हुआ है और सफाई कर्मियों के मेट बदलने की प्रक्रिया चल रही है।

विवादों में घिरी रहती है उज्ज्वल ब्रज संस्था

गौरतलब है कि उज्ज्वल ब्रज संस्था पहले भी विवादों में घिरी रही है। संस्थान के सचिव पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगा चुका है। बिगत साल पूर्व उज्ज्वल ब्रज की कैम्प कार्यालय में बने तीर्थ यात्री व पर्यटकों के लिए बने शौचालय में स्नान करती महिला श्रद्धालु की संस्थान कर्मचाईयों ने मोबाईल में वीडियो बनाकर वायरल किया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img