Student Assault Case : परीक्षा देकर लौट रहे छात्र से मारपीट, 4 लोगों पर केस दर्ज

Student Assault Case : परीक्षा देकर लौट रहे छात्र से मारपीट, 4 लोगों पर केस दर्ज

नोएडा, 11 मार्च : रबूपुरा थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे किया हमला

जानकारी के अनुसार गांव फलैदा बांगर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा श्याम मंगलवार को गांव आंकलपुर से हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे पहले से घात लगाए बैठे सनी उर्फ छोटू और उसके तीन अज्ञात साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने छात्र पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने रबूपुरा कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सनी उर्फ छोटू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img