दिल्ली

Delhi Fire: खजूरी खास के चांद बाग में रेस्टोरेंट में भीषण आग, पांच मंजिला इमारत में मची अफरा-तफरी

Delhi Fire: खजूरी खास के चांद बाग में रेस्टोरेंट में भीषण आग, पांच मंजिला इमारत में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के Chand Bagh इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना Khajuri Khas थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत घने धुएं से भर गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक आग एक पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे Food Mahal Restaurant में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे भवन में फैल गया। इमारत के ऊपरी मंजिलों पर कई परिवार रहते थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इमारत में रह रहे सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर लगाए गए ताकि आग को तेजी से फैलने से रोका जा सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button