उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : 64 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी रिमांड पर लेकर एक्सयूवी-500 कार व नकदी बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 31 जनवरी को धान-गेहूं व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 60 हजार रुपये नकद और लूट की रकम से खरीदी गई एक्सयूवी-500 कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने खुलासा किया कि लूट की धनराशि से उसने एक्सयूवी-500 कार खरीदी थी। इसके आधार पर पुलिस ने करीब सात लाख 20 हजार रुपये कीमत की कार जब्त कर ली। पुलिस ने जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मधापुर निवासी रोहन त्यागी को कस्टडी रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसके पास से 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है और शेष लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि संगठित तरीके से अंजाम दी गई इस वारदात का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया है। शेष धनराशि की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button