Haryana Healthcare Upgrade: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत, 10 जिला अस्पताल जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री

Haryana Healthcare Upgrade: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत, 10 जिला अस्पताल जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में जिला स्तर के अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और प्राइवेट वार्ड जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। अब तक 10 अस्पतालों को जनता के लिए समर्पित किया जा चुका है और अन्य अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सरकार जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन के काम को तेज गति से कर रही है ताकि आम नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इन अपग्रेड किए गए अस्पतालों में आधुनिक लैब सुविधाएं, उच्च तकनीक वाले जांच उपकरण और प्राइवेट वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सुधारों का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर उपचार विकल्प भी प्रदान करना है।

सरकार की इस पहल से हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और प्रभावशीलता दोनों में सुधार होगा और आम जनता को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img