दिल्लीराज्य

Indian Army Future Warfare Course: भारतीय सेना का फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स 3.0 संपन्न, रणनीतिक और तकनीकी तैयारी को नया आयाम

Indian Army Future Warfare Course: भारतीय सेना का फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स 3.0 संपन्न, रणनीतिक और तकनीकी तैयारी को नया आयाम

नई दिल्ली। फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का तीसरा संस्करण बुधवार को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कोर्स 2 से 25 फरवरी तक एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तहत डॉक्ट्रिन, ऑर्गेनाइजेशन एंड ट्रेनिंग द्वारा आयोजित किया गया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की परिकल्पना पर आधारित इस कोर्स में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के कुल 39 अधिकारियों ने भाग लिया। कोर्स का उद्देश्य प्रतिभागियों को रणनीतिक दृष्टि, परिचालन समन्वय और अत्याधुनिक तकनीकी दक्षता से लैस करना था।

कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में स्टार्टअप, एमएसएमई, निजी उद्योग, अकादमिक जगत और रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी रही। इससे सिविल-मिलिट्री फ्यूजन को मजबूती मिली और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को बल मिला। दूसरे चरण में हैदराबाद में स्पेस टेक्नोलॉजी और काउंटर ड्रोन सिस्टम कंपनियों के साथ संवाद और फील्ड डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए गए। इसके अलावा प्रतिभागियों ने सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र, गुरुग्राम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली का भी दौरा किया।

कोर्स में मल्टी डोमेन ऑपरेशंस पर विशेष ध्यान दिया गया और इसका समापन दो दिवसीय रणनीतिक वॉर-गेमिंग अभ्यास के साथ हुआ। इस कोर्स से अधिकारियों को आधुनिक युद्धक रणनीतियों, तकनीकी नवाचार और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के प्रति तैयार किया गया।

भारतीय सेना के लिए यह कोर्स भविष्य में रणनीतिक और तकनीकी तैयारियों को मजबूत करने के साथ-साथ सशस्त्र बलों में एकीकृत दृष्टिकोण और अत्याधुनिक ऑपरेशनल दक्षता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button