Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

JP Nadda Hindi Advisory Committee: हिंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल को उपाध्यक्ष नियुक्त

JP Nadda Hindi Advisory Committee: हिंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल को उपाध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन कर दिया है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

समिति के पुनर्गठन से संबंधित संकल्प भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। इस समिति में संसद के विभिन्न सदनों से भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से लोकसभा सांसद मनोज तिग्गा और शशांक मणि को सदस्य के रूप में नामित किया गया। वहीं, राज्यसभा से एस फान्गनान कोन्याक और संजय झा को समिति में शामिल किया गया। इसके अलावा संसदीय राजभाषा समिति की ओर से टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को भी समिति में सदस्य बनाया गया।

हिंदी सलाहकार समिति का मुख्य कार्य संविधान के राजभाषा प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम और गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप मंत्रालय तथा इसके अधीन कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करना और आवश्यक सुझाव देना है। समिति का कार्यकाल गठन की तिथि से तीन वर्ष का होगा और इसकी बैठकें नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी आयोजित की जा सकेंगी।

यह पुनर्गठित समिति सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक व्यापक और प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राजभाषा के संवर्धन के लिए रणनीतिक सुझाव देगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें