Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर 3.72 लाख रुपये की खरीदारी

Noida Cyber Fraud: नोएडा में साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर 3.72 लाख रुपये की खरीदारी

नोएडा। सेक्टर-15ए में रहने वाली महिला का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से पौने चार लाख रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़िता रुचिका बक्शी ने बताया कि उन्हें यह ठगी तब पता चली जब मोबाइल पर बैंक का बिल आया।

रुचिका बक्शी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में एक बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया और उसे एक्टिवेट कर रखा था, लेकिन कभी इस्तेमाल नहीं किया। 19 फरवरी को बिल देखने पर पता चला कि 10 जनवरी से 14 फरवरी के बीच कार्ड से 3,72,248 रुपये की खरीदारी की गई थी। ठगों ने मोबाइल से क्रेडिट कार्ड की ऐप भी डिलीट कर दी, जबकि रुचिका ने कोई भी खरीदारी नहीं की थी और न ही ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा किया।

पीड़िता ने बैंक कस्टमर केयर से जानकारी प्राप्त की और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img