Noida Tire Theft: नोएडा पुलिस ने टायर चोरी के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Noida Tire Theft: नोएडा पुलिस ने टायर चोरी के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न शहरों से कार के टायर चोरी करने वाले दो बदमाशों को ब्रह्मपुत्र मार्केट से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नौ टायर, एक कार और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।

एसीपी प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ब्रह्मपुत्र मार्केट में चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान होशियारपुर गांव के भूपेंद्र और गाजियाबाद के छपरौला गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में हाइब्रिड फ्लीट मैनेजमेंट कंपनी की गाड़ी चलाते थे और दिन में सेक्टर व सोसाइटी में खड़ी कारों की रेकी करते थे। रात में मौका पाकर वाहनों से टायर चोरी कर इसे कबाड़ी या टैक्सी-केब संचालकों को बेच देते थे। चोरी की रकम से वे अपने शौक और खर्चे पूरे करते थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे की कार और अन्य वाहनों के टायर भी चुराए थे। इसके अलावा, वे कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान और बैटरी भी चोरी कर चुके हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों के अन्य साथियों और वारदातों की पूरी जानकारी जुटा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img