उत्तर प्रदेश : हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Hapur News : हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण (HPDA) ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के सहयोग से चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई HPDA उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ के कड़े निर्देशों के बाद की गई।

ध्वस्तीकरण अभियान के तहत स्याना रोड स्थित भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे लगभग 16,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अर्जुनदास और घनश्यामदास द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया। इसी स्थान पर जितेंद्र यादव और हरवीर यादव द्वारा लगभग 16,000 वर्ग मीटर में किए गए एक अन्य निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इसके अतिरिक्त, मोहल्ला इन्द्रानगर, वार्ड संख्या-13, घोड़ा फार्म, पुरानी दिल्ली रोड पर मौ. शाहिद व अन्य द्वारा लगभग 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। वहीं, बदरखों ओवर ब्रिज के निकट योगेश त्यागी द्वारा लगभग 2,500 वर्ग मीटर में किए गए निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन राज सिंह, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दुबे और प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अवैध विकास कार्यों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण या विकास कार्य से पूर्व मानचित्र की विधिवत स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर लें, अन्यथा अवैध निर्माण के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई में होने वाली क्षति के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img