Noida crime: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की

Noida crime: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की

नोएडा: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना किराये के मकान में सोमवार की शाम हुई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पत्नी राखी और उसके प्रेमी गुरदीप को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के बेलोन गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विजय देवला गांव में अपनी पत्नी राखी के साथ किराये के मकान में रहता था। विजय कूलर बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस को सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में विजय के मौत की सूचना मिली।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद राखी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पति विजय कथित रूप से उसके प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे थे। राखी ने गुरदीप को फोन करके अपने कमरे पर बुलाया और दोनों ने मिलकर विजय का गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के समय दंपति के तीन बच्चे घर में नहीं थे। पुलिस के अनुसार, विजय के बच्चे—दो लड़के 12 वर्षीय मोनू और 10 वर्षीय विकास तथा सात वर्षीय बेटी चुनमुन—बेलोन गांव में अपने दादा-दादी के पास रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी जोड़े को मोजर बेयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया और पूछताछ जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img