Delhi Terror Alert: राजधानी में हाई अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर संभावित निशाने पर

Delhi Terror Alert: राजधानी में हाई अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर संभावित निशाने पर

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक लाल किला और चांदनी चौक इलाके के आसपास स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची जा सकती है। विशेष रूप से चांदनी चौक क्षेत्र के एक मंदिर को संभावित टारगेट बताया गया है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में आईईडी के जरिए हमला करने की योजना बना सकता है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक परिसरों को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर दहशत फैलाने की कोशिश हो सकती है।

खुफिया सूत्रों का यह भी कहना है कि फरवरी में इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद भारत में बदले की कार्रवाई की साजिश रची जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली समेत देश के बड़े मंदिरों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास हुए विस्फोट के कुछ महीनों बाद आया है। उस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में रखे विस्फोटक के कारण हुआ था। धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत ने 13 फरवरी को जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है, जबकि एजेंसी ने 90 दिन का समय मांगा था। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 मार्च तक बढ़ा दी है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img